अटेवा पेंशन शंखनाद रैली मे रवाना हुये भारी तादात मे कर्मचारी, मांगो पर दिया जोर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लालगंज, प्रतापगढ़। अटेवा पेंशन शंखनाद रैली हेतु राज्य संयुक्त कर्मचारी परिवार परिषद जिलाध्यक्ष करूणेश प्रताप सिंह मुन्ना सिंह तथा पेंशनर सेवानिवृत्त तहसीलदार रामकिशुन पाण्डेय ने यहां रविवार को कर्मचारियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।। अटेवा पेंशन शंखनाद महारैली के लिए अटेवा पेंशन बचाओं मंच प्रतापगढ के सभी ब्लाकों से कई बसों व चारपहिया वाहनों मे निकले जत्थे मे जिलाध्यक्ष सीपी राव, महामंत्री उमेश मिश्र, संरक्षक डा. विनोद त्रिपाठी, जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश आर्यन तथा आईटी सेल के नीरज सिंह ने पेंशन शंखनाद रैली की मांगो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को जिला संयोजक विनय प्रताप सिंह, सह संयोजक अयोध्या प्रसाद, कृपाशंकर पाण्डेय, मंत्री वरूण सिंह, संगठन मंत्री सुरेंद्र विमल, विजयशंकर गुप्ता, नसीमा बानो, गुलाबपति विश्वकर्मा, प्रतिभा, दीप्ति शुक्ला, चंद्ररेखा, सुलोचना राव ने भी संबोधित करते हुए संगठन की मांगो को न पूरा किये जाने पर आंदोलन तेज करने की बात कही। इस मौके पर गौरा ब्लाक अध्यक्ष अरविंद कुमार बिंद, मान्धाता अध्यक्ष मनीष दुबे, बाल मुकुन्द मौर्य, जमील अहमद, रामलाल गुप्ता, सांगीपुर अध्यक्ष विक्रम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संजय कुमार, पंकज त्रिपाठी आदि रहे। स्थानीय कार्यक्रम का संयोजन लालगंज अध्यक्ष अखिलेश प्रताप ने किया।




