ग्लैमरस दुनिया

अनन्या पांडे ने किया पेरिस हाउस काउचर वीक में रैंप वॉक, ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों के अलावा प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ अन्य चीजों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर स्टार्स रैंप वॉक करते हैं, जहां से उनके लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें होती हैं। कभी वह अपनी ड्रेस और मेकअप से वाहवाही लूटते हैं, तो कभी मजाक का पात्र बन जाते हैं। इस बार अनन्या पांडे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

बॉलीवुड की ग्लैमरस एकट्रेस अनन्या पांडे के स्मूद फेशियल फीचर्स की अक्सर तारीफ होती है। उनकी पर्सनालिटी को लोग काफी पसंद करते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पेरिस हाउस काउचर वीक में रैंप वॉक किया। यहां उनकी खूबसूरती ने जितनी तारीफें बटोरीं, ड्रेस की वजह से उनका उतना ही मजाक बना। लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहने वालीं अनन्या पांडे अपने लुक की वजह से खूब ट्रोल हो रही हैं। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस की ड्रेस में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

अनन्या पांडे ने पेरिस हाउस काउचर वीक में जाने माने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए वॉक किया है। उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ऐसा भी कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे पेरिस हाउते कॉउचर वीक में रैंप वॉक करने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं। हालांकि, उन्हें उनकी ‘मच्छरदानी’ वाली ड्रेस की वजह से ट्रोल किया जा रहा है।

एक शख्स ने अनन्या की तुलना उर्फी जावेद से कर दी। उन्होंने कहा कि अनन्या का लुक उर्फी के लुक से इंस्पायर्ड है। वहीं, एक ने लिखा कि इनके फैशन सेंस को देखकर हंसी आती है। हालांकि, कुछ ने एक्ट्रेस के कॉन्फिडेंस की तारीफ की। अनन्या विदेशी मॉडल्स की तरह ही सावधानी से वॉक कर रही हैं। उनके चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button