कला-साहित्य

अनपहचाना सा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

न ही नाम ,

न पहचान,, न पता ,,

न स्वभाव,,न रंग-रूप,,

कुछ भी तो नहीं जानती थी

तुम्हारे बारे में,

पर, संजोती रही

तुम्हारे “होने” भर को

कभी बादलों की ऊंचाइयों पर,,

तो कभी झरती हुई बारिशों में ,

धूप के पीले उजास में ,,

कभी सांझ के सुरमई राग में,,

रात के एकांत में..

और,,

शब्दों के आकार में,

लेकिन, हर एक रंग में

कहीं न कहीं

कोई एक रंग तुम्हारा ही था,,

सिर्फ, मुझसे ही

अनपहचाना सा !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

मेरठ, उत्तर प्रदेश 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button