कला-साहित्य

अनुपम छठा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

धरा पर छायी गेहूँ की
मखमली हरियाली है
जिसके ऊपर करता निर्भर
हर चेहरे की लाली है ।
घनेरी घटाओं के आगोश में
पंख पसारे बगुलों के काफिले
लगे ज्यों खोले जुल्फें
सहस्रों मचलती श्वेत परियों की
गगन में दीवाली है ।
पतंगों की बहार आती है
जब एक साथ उड़ते हैं ये
नदियों में उफान आती है
जब एक साथ गिरते हैं ये
हटा उदासी के तम को
प्रकृति की अनुपम छटा
आज मतवाली है।

प्रतिभा कुमारी
त्रिवेणीगंज-सुपौल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button