गोंडा

अन्न महोत्सव कार्यक्रम साबित हुआ हवा-हवाई, नहीं मिला पूरा खाद्यान्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा। जिले के विकासखंड पंडरीकृपाल अन्तर्गत ग्रामपंचायत खमरिया हरबंश में कोटेदार का दबंगईपूर्ण रवैया और मनमाने तरीके से गरीबों को खाद्यान्न वितरण करने में जमकर घटतौली का खेल 5 अगस्त 2021 दिन गुरुवार को भी देखने को मिला। जहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण महोत्सव की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। जबकि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक ग्रामपंचायत में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण महोत्सव का आयोजन कर प्रति यूनिट पर नि:शुल्क पांच किलो खाद्यान्न के हिसाब से बैग में कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए गये थे। वहीं जिलाधिकारी गोंडा मार्कण्डेय शाही द्वारा गरीबों को मानक के अनुरूप निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण करने को कहा गया था। जिसके क्रम में गुरुवार 5 अगस्त को ग्रामसभा खमरिया हरबंस में मेले का आयोजन कर कोटे की दुकान को सजाया गया था जिसमें खाद्यान्न वितरण के देख रेख के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किया गया था। परन्तु जिम्मेदार अधिकारियों के ना आने से यहां के लाभार्थी मायूस दिखे। जिस पर कोटेदार ने पुनः आज दबंगई दिखाते हुए मनमानीपूर्ण तरीके से गरीबों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न ना देकर घटतौली कर खाद्यान्न वितरण किया गया। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें स्पष्ट रूप से उक्त शासन-प्रशासन को आईना दिखाता हुआ भ्रष्टाचरित कारनामा देखा जा सकता है कि किस प्रकार से कोटेदार द्वारा ग्राम प्रधान की उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण आधा-अधूरा जबरन कटौती करके किया गया है। अनेकों लोगों की शिकायत तो यह भी है कि काफी लोगों को बिना तौल के ही खाद्यान्न दे दिया गया। मालूम हो कि कोटेदार द्वारा कुछ दिन पहले एक गरीब कार्डधारक को मारापीटा भी गया था, वहीं त्रस्त ग्रामीणों ने आरोप भी लगाया है कि कोटेदार दबंग किस्म का व्यक्ति है जो प्राय: खाद्यान्न वितरण में मनमानी करता है। यदि कोई व्यक्ति मानक के अनुरूप नियमानुसार निर्धारित वजन में प्रति यूनिट खाद्यान्न देने की करता है तो कोटेदार उससे अंगूठा तो लगवा लेता है किंतु खाद्यान्न नही देता है। जिससे काफी संख्या में कार्डधारक ग्रामीण त्रस्त हैं और कोटेदार की मनमानी पूर्ण कार्यप्रणाली के चलते खाद्यान्न वितरण में घटतौली पर अंकुश नहीं लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button