कला-साहित्य

अपना घर वीराना लगता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अपना घर वीराना लगता है

यादो में एक सपना सुहाना लगता हैं।

जब से गए हो प्रियतम तुम

सारा जहां वीराना लगता है

बेटियों की हो गई शादी

चली गई अपनी ससुराल

याद उनकी सताती है

अपना घर वीराना लगता है।

वीराने घर में मन कहां लगे

भूतों का यहां तो वास लगे।

घूमूं अकेली सी दिनभर

अपना घर वीराना लगता है।

न चाहूं मैं तो कभी भी

वीराना सा हो घर मेरा।

बहू बेटों के साथ

घर रौनक भरा लगता है।

इंतजार करती उनकी आने का

मौसम सुहाना लगता है।

आने से उनके घर

 अपना अपना सा लगता

        रचनाकार ✍️

        मधु अरोरा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button