गोंडा

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को पं0 गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार मिला ,आई जी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । विदित हो कि अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज द्वारा साइबर अपराधों से बचावों के उपायों के सम्बन्ध में “सोशल मीडिया से साइबर अपराध” नामक पुस्तक का लेखन किया गया | अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा लिखित इस किताब के माध्यम से साइबर अपराधों के बारे में जागरुकता फैलाने एवं पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में की जाने वाली कार्यवाहियों की बारिकियों का वर्णन किया गया है | पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय की संस्तुति पर मा0 गृहंमत्री भारत सरकार अमित शाह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा को किताब लेखन के लिये पं0 गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार प्रदान किया गया |इसी क्रम में आज दिनाँक 06-10-2021 को अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज द्वारा शिविर कार्यालय गोण्डा में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह से मुलाकात कर “सोशल मीडिया से साइबर अपराध” किताब व पं0 गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार के बारे में जानकारियों से अवगत कराया गया | पुलिस महानिरीक्षक डा0 राकेश सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा को गुलदस्ता भेंट कर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयीं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button