कला-साहित्य
अपूर्णं प्रेम-प्रश्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
किताबों में छुपा रखे सूखे हुए फूल,
अनुत्तरित व अपूर्णं प्रेम-प्रश्न लिए है।
उदासी भरे संगीत किसी प्रेम-वियोग लिए है।
मैं तो जैसे तैसे छोड़ आया हूं,
अपनी अधूरी कविताओं और प्रेम-पत्रों को,
गंगा की धाराओं में सर्वदा
मेरे अंदर शांत सा निरंतर बहने को।
तुम तो प्रेम-स्वांग सा रच गई,
मेरी कोमल कोंपल भावनाओं से,
मैं अंदर ही अंदर स्तब्ध रह गया
अपनी नि: शब्द कल्पनाओं साथ……..
— अन्नु प्रिया,
कटिहार , बिहार




