कला-साहित्य
अब विकास होगा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लो बन गई गांव की सरकार,
अब विकास होगा। दोयम दर्जे के ईंट से लगेगा खड़ंजा,
कुछ खास होगा।
सांप भी मरे लाठी भी टूटे ना,
ऐसा कुछ प्रयास होगा।
अब विकास होगा–(1
होगा चोरी छिपे,
शौचालय आवास में घोटाला।
रहेगा कमीशनखोरी का बोलबाला।।
विकास का बेरूखी से
फिर पड़ेगा पाला।।
सरस ऐसा कुछ एहसास होगा।
अब विकास होगा–(2
शपथ का लेकर सहारा,
विकास का चक्का बढ़ेगा।
कुछ कर गुजरने की तमन्ना ले हर कोई,
कीर्तिमान गढ़ेगा।।
देखना है सबके मन में,
कितना हर्ष और उल्लास होगा।
अब विकास होगा(3
गौरीशंकर पाण्डेय सरस




