अभिनय एवं फोटोग्राफी में मुंबई तक के सफर का प्रयास

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। जनपद के असोथर निवासी ऋतिक शुक्ला एक युवा अभिनेता एवं फोटोग्राफर के रूप में अपनी प्रतिभा के बल पर मुंबई तक का सफर करने की संभावना समेटे हुए हैं।इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
ऋतिक शुक्ला किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं।असोथर निवासी प्रेमशंकर के बड़े पुत्र ऋतिक शुक्ला की जो बचपन से ही कुछ अलग करके अपनी पहचान बनाना चाहते थे,इसके लिए उन्होंने दिल्ली मुम्बई तक की ख़ाक छानी।बहुत मेहनत की नतीजन आज उनके ऊपर उनके मांग बाप के साथ साथ समूचे गाव को गर्व है।ऋतिक बताते हैं कि जब फतेहपुर में वे कैमरा लेकर शूटिंग करते थे तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे।कुछ दिनों बाद लोग जुड़े और काम होने लगा।ऋतिक शुक्ला ने यहां लोगों के दिलों में आग लगाकर मुम्बई का रास्ता तय किया और संघर्ष शुरू किया।
ऋतिक शुक्ल बताते हैं कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता,सिर्फ लगन एवं सच्चे मन से काम किया जाना चाहिए।उन्होंने हथगाम की प्रतिभाओं की सराहना की तथा किसी भी प्रकार की जरूरत पर मुम्बई तक के सफर में मदद का आश्वासन दिया ।




