अभिनव शुक्ला के कजिन की बेरहमी से हुई पिटाई फिर नग्न अवस्था में मरने को छोड़ा, एक्टर के ट्वीट से जागी पुलिस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बिग बॉस फेम एक्टर अभिनव शुक्ला अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, उन्होंने बताया है कि उनके कजिन की बुरी तरह पिटाई की गई जिसके बाद वह पैरालाइज्ड हो गए हैं। वह 30 दिन तक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। अभिनव शुक्ला के रिश्तेदार पर हुए हमले के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अभिनव ने जब इस मामले में डीजीपी और पंजाब पुलिस को ट्वीट किया तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एक माह पुराने मामले में अब केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अभिनव ने अपना दर्द बयां करते हुए ट्विटर पर लिखा, मेरे कजन को बेहोशी की हालत में बेरहमी से पीटा, नग्न अवस्था में मरने के लिए छोड़ दिया गया था, किसी तरह वो बच गया। वह 30 दिन आइसीयू में रहे। अब उन्हें लकवा मार गया है। इतना सब कुछ होने के बाद हम एफआइआर दर्ज करने की भीख मांग रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने कजिन की फोटो भी शेयर की है। ऐसी हालत के बावजूद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया और उन्हें मामला दर्ज कराने के लिए धक्के खाने पड़े। लेकिन अब उनके ट्वीट पर पंजाब पुलिस ने अपना जवाब भी लिखा, सर, आपकी शिकायत के बाद संबंधित मामला गुरदासपुर पुलिस स्टेशन रेफर कर दिया गया है, ताकि तत्काल जरूरी कदम उठाया जा सके। आपको बता दे, अभिनव ने कजिन की जो फोटो शेयर की है उसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। वही अब लुधियाना में रहने वाले अभिनव शुक्ला के पिता डा. केके शुक्ला ने बताया कि ट्वीट के बाद पुलिस ने उनके रिश्तेदार पर हुए हमले के मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि महेश शर्मा पठानकोट के गांव फंगतौली में शादी में गया था। वहां एक युवक ने उसे बुरी तरह पीट दिया था। इसके बाद इस मामले ने खासा तूल पकड़ा था।




