अमिताभ बच्चन ने शेयर किया भावुक पोस्ट, बप्पी लहरी को याद कर हुए इमोशनल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बॉलीवुड के दिग्गज गायक बप्पी लहरी 69 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए हैं। वहीं बप्पी दा के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी काफी तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिये बप्पी लहरी के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया है। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने लिखा, गायक-संगीतकार ने मेरी फिल्मों के लिए जो बेहतरीन गीत दिए, उन्हें उन गीतों के लिए दशकों बाद भी याद किया जाएगा। मालूम हो बप्पी दा का आज अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार की रात उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। अमिताभ बच्चन ने बप्पी दा को याद करके लिखा, बप्पी लाहिड़ी की मौत से स्तब्ध और हैरान हूं। बप्पी लहरी..एक अद्भुत संगीत निर्देशक का निधन .. दुखद और हैरान कर देने वाला है। इतनी जल्दी-जल्दी लोगों के गुजरने की दुखद घटनाओं से सहमा हूं। मेरी फिल्मों में उनके द्वारा गाय गानों को हमेशा याद किया जाएगा। इन गानों को आज की पीढ़ी भी मजे के साथ सुनती, गुनगुनाती और गाती है। आगे बिग बी ने अपनी इस पोस्ट में यह भी कहा कि बप्पी में सक्सेस का उल्लेखनीय सेंस था। अभिनेता ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर मुंबई वापस जाते समय बप्पी दा के साथ हुई बातचीत को याद किया। आपकी यह फिल्म बहुत सफल होने जा रही है और जो गीत मैंने अभी दिया है, उसे युगों तक याद रखा जाएगा। वह सही थे … और उनके घर, रिहर्सल्स और अच्छे अनुभव भी सीख देने वाले हैं। धीरे-धीरे वे सब हमें छोड़ कर चले जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें, बप्पी लहरी का निधन मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया कि वजह से निधन हो गया। ऐसे में बुधवार को अक्षय कुमार, अजय देवगन और काजोल सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक पोस्ट साझा किए थे।




