देश

अमित शाह ने की द कश्मीर फाइल्स की टीम के साथ मुलाकात

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके दर्द पर आधारित फिल्म ‘‘द कश्मीर फाइल्स इन दिनों देश में धूम मचा रही है। हर किसी की जुबान पर सिर्फ The Kashmir Files का नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस फिल्म की सराहना कर चुके हैं। पीएम मोदी ने ‘‘कश्मीर फाइल्स” की टीम के साथ मुलाकात भी की थी। अभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ‘‘कश्मीर फाइल्स की टीम से मुलाकात की। शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘‘कश्मीर फाइल्स की टीम के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- अपने ही देश में अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए कश्मीरी पंडितों के बलिदान, असहनीय पीड़ा और संघर्ष की सच्चाई इस फिल्म के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने आई है, जो एक बहुत ही प्रशंसनीय प्रयास है। एक अन्य ट्वीट में शाह ने लिखा कि ‘कश्मीर फाइल्स सत्य का एक निर्भीक निरूपण है। ऐसी ऐतिहासिक गलतियों की पुनरावृत्ति न हो इस दिशा में यह समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगी। ये फिल्म बनाने के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button