हिमांचल-प्रदेश
अर्की विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के संजय अवस्थी को मिली जीत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
शिमला : हिमाचल प्रदेश के अर्की विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी ने जीत हासिल की है। उन्होंने 30493 वोट हासिल किए। भाजपा के प्रत्याशी को 27216 वोट मिले। इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम को 1622 वोट मिले। हालांकि नजीतों की आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। अर्की यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के निधन के बाद रिक्त हुई थी।




