कला-साहित्य
अर्ध्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आओ सूर्यदेव को अर्घ्य चढ़ाएं
उससे होने वाले कुछ लाभ बताएं
पंचतत्व बना शरीर
सूर्य है अग्नि का कारक
जल चढ़ाने से किरणें है पडती
हृदय त्वचा लीवर सही करती
सारे अंग सक्रिय होते
नींद भी भरपूर है आती
सिरदर्द जैसी समस्या दूर है होती।
किरणों से भास्कर की तरंगे
कई परिवर्तन लाती
रत्न खनिज पदार्थों का निर्माता
वैसे प्रकृति का निर्माता
अर्ध दे देते हैं उनको
संतुलित सी किरणें पड़ती
शरीर में स्थिर हो जाती
सूर्य नमस्कार की विधि
एकाग्रता बढ़ाती
मेरुदंड की बीमारी ठीक है करती
विटामिन डी भरपूर मिलता
मुख मंडल ओजस्वी बनता
प्राकृतिक संतुलन बनता
आओ सब रवि को जल चढ़ाएं
जीवन अपना सफल बनाएं।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा




