जालौन

अलाव से कच्चे घर में लगी आग से वृद्ध गृहस्वामी की जलकर मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। सर्दी से बचने के लिए जलाए गए अलाव से कच्चे घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटे देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। पर तब तक घर के अंदर सो रहे गृहस्वामी की जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी गोपी (60) कच्चे मकान में पत्नी के साथ रहता था। मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे पत्नी रामकुंवर ने तापने के लिए अलाव जलाया। इसके बाद वह किसी काम से घर के बाहर चली गई। अलाव की आग से कच्चे घर में आग लग गई। जिससे घर में सो रहे गोपी की जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। मृृतक के परिजनों ने बताया कि गोपी बीमार रहता था। जिसके चलते वह बाहर नहीं निकल पाया। पुत्र शिवपाल भोगनीपुर में ईंट भट्टे पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। गोपी की मौत से पत्नी रामकुंवर, पुत्र शिवपाल, पुत्री मंजू का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button