अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बिलरियागंज आजमगढ़ । पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 06.09.2021 को उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य थाना बिलरियागंज मय राह द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु मधनापार तिराहे पर पहुँचे जहाँ पर पूर्व से का0 शशि कुमार सिंह, हे0का0 सुनिल कुमार मौजूद थे । जिनके साथ उच्चाधिकारी गण के आदेश के अनुपालन में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन किया जाने लगा की मधनापार से एक मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया । संदिग्ध लगने पर रोककर नाम पुछा गया तो उसने अपना नाम मिथलेश यादव पुत्र धनराज यादव निवासी शंकरपुर थाना महाराजगंज आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी में उसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर ,एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व दो अदद खोखा कारतुस .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 147/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।




