बलिया

अवैध संबंधों में हुई इरफान अली उर्फ पप्पू की हत्या

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सर्विलांस टीम बलिया व थाना बांसडीह पुलिस टीम द्वारा किया गया हत्या का खुला राज दो अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, रस्सी आदि बरामद 

ब्यूरो / बलिया । बकवां में नौ नवम्बर को गए के एक युवक का शव खेत में मिला था। जिसका खुलासा बांसडीह पुलिस ने करते हुए बताया कि  इरफान अली उर्फ पप्पू की हत्या रस्सी से गला कसने के बाद गला रेत कर हत्या करके प्लास्टिक की बोरी से बांध कर शव फेका गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा प्रारम्भ की गयी विवेचना में संदिग्ध मोबाइल नम्बर का सीडीआर की विश्लेषण के बाद गए कि एक महिला से पुछताछ में खुला  तब पुलिस ने 08/पी /01रीलैंडरोड थाना सिरामपुर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल का रहने वाला भीम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी यदुवशी जो मूलरूप से नगर पदमिनिया थान कृष्णगढ़, जिला आरा भोजपुर बिहार का दूधिया का नाम प्रकाश में आया जिसने अपनी प्रेमिका दीपिका सिंह  के साथ हत्या किया था ।

पुलिस की जाँच में खुलासा हुआ कि मृतक इरफान अली उर्फ पप्पू पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम बंकवा, थाना बांसडीह, जनपद बलिया व दीपिका सिंह निवासी ग्राम बंकवा,के बीच आपसी सम्बन्ध था। दीपिका सिंह के पति कलकत्ता में रहकर  नौकरी करता था । दीपिका सिंह का कलकत्ता अपने पति के पास आना जाना था । कलकत्ता में रहते हुये दीपिका सिंह का सम्बन्ध दूधिये भीम यादव से सम्बन्ध हो गया लेकिन  पति के ड्यूटी पर चले जाने  के बाद इरफान अली उर्फ पप्पू द्वारा फोन किया करता था जो भीम यादव को नागवार लगता था।जिससे वहीं पर दोनों ने इरफान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाकर दिनांक 31.10.2023 को भीम यादव के साथ कलकत्ता से बलिया ग्राम  बंकवा आकर रहने लगे।

पूर्व योजना के अनुसार गांव में आकर इरफान से जरिये दूरभाष वार्ता होने लगी औऱ दिनांक 08/09.11.2023 की रात्रि में इरफान अली उर्फ पप्पू जैसे ही महिला के घर आया अभियुक्त भीम यादव ने बगल में रखी जूट की  रस्सी से इरफान अली का गला दीपिका सिंह की मदद से दबा दिया और इरफान अली बेहोश होकर जमीन पर  गिर गया  तथा इरफान जिंदा न बचे इस लिये दोनों ने मिल कर गला रेत कर सिर के हिस्से को  बोरी में  भरकर पास के खेत में फेंककर अभियुक्त भीम यादव  मृतक इरफान का मोबाइल व चाकू लेकर चला गया । हत्या के बाद पुलिस द्वारा मृतक का सीडीआर निकाला ।

सीडीआर के विश्लेषण पर मृतक इरफान एवं दीपिका एवं भीम यादव के आपस में वार्ता के क्रम में दीपिका सिंह व भीम की संलिप्तता पायी गयी जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त भीम यादव की गिरफ्तारी रियलैंड रोड थाना सिरामपुर जिला हुगली पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी की गयी।

जिसके बाद ट्रांजिट रिमाण्ड न्यायालय एजीजेम सिरामपुर हुगली पश्चिम बंगाल के समक्ष प्रस्तुत कर लिया गया जिस पर न्यायालय एजीजेम सिरामपुर हुगली पश्चिम बंगाल द्वारा तीन दिन का रिमाण्ड स्वीकृत किया जिससे पूछताछ करने से अभियुक्ता दीपिका सिंह निवासी ग्राम बंकवा, की भी संलिप्ता बताया दीपिका सिंह की गिरफ्तारी के बाद दोनों ने घटना को स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू , रस्सी आदि की बरामदगी  की गयी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button