अख़बार निकालेंगे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नन्हे मुन्ने बच्चे अख़बार निकालेंगे
हम भी मन की बात अब कह डालेंगे
बतला दो भैया तुम सब अब हमको
दैनिक पत्र या साप्ताहिक निकालेंगे
कोई नहीं समझता जब बात हमारी
याद आ जाती है हमको हमरी नानी
प्यारा हमको वही लगता है समझे
बिन कहे जो हम बच्चों क़ो समझे
टॉफी देकर हमको बहला देते हो
जिम्मेदारी से छुटकारा क्यों पाते हो
आप भी तो कभी बच्चे थे सुनो
अब बड़े हो गए हो तो नबाब बनो
सुनलो आत्मसम्मान हमारा भी है
सुनलो कुछ अरमान हमारा भी है
हम बच्चों क़ो अच्छा ज्ञान चाहिए
हम बच्चों क़ो देश का मान चाहिए
देश सोने की चिड़िया दिखलाओ तो
भारत के सच्चे दर्शन हमें कराओ तो
बहुत पक चुकी है नीति की खीर
बनने दो हमें गंभीर धीर और वीर
अगर तुम नहीं समझे हमको अभी
कोई नहीं समझ पायेगा फिर कभी
भेदभाव तुम हमको न सिखलाओ
शायद तुम्हरे पद पर हम आ जाएं
हम बड़े होकर कुछ काम करेंगे
तुमसे हम कुछ तो जरूर सीखेंगे
निरा बालक हमें समझ लेते हो
भलाई पर मुँह टेड़ा कर लेते हो
अभी हमने कुछ भी कहा नहीं है
हमें समझो तुम भला बस यही है
नन्हे मुन्ने बच्चे अख़बार निकालेंगे
हम भी मन की बात कह डालेंगे
पूनम पाठक बदायूँ




