आँचल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मेरे आँचल मे समाई है यादें तेरी
तू बता कैसे भूल जाऊँ मैं बातें तेरी
दिल की गलियों से गुजरता है ये रास्ता तेरा
तुझ सा कोई भी नही है जहान मे मेरा
मेरे लबो पर रुकी हैं ये आहें मेरी
मैंने हर पल तुझे सावांरा है
तेरे बिन एक पल भी नही गांवरा है
अब तेरे बिन कटती हैं कैसे रातें मेरी
मेरे आँचल मे समाई है यादें तेरी
तू बता कैसे भूल जाऊँ मैं बातें तेरी
मेरे हाथों की थपकी से आये नींद तुझे
बातों मे रात भर तु जगाये मुझे
मेरे गालों पर थिरकती हैं उंगलियाँ तेरी
मेरे आँचल मे समाई है यादें तेरी
तू बता कैसे भूल जाऊँ मैं बातें तेरी
मैं हूँ आईना तेरा, मेरी परछाई है तू
मैं हूँ सागर और मेरी गहराई है तू
मन के सागर मे लहरें हैं यादें तेरी
मेरे आँचल मे समाई है यादें तेरी
तू बता कैसे भूल जाऊँ मैं बातें तेरी
सरिता प्रजापति,वरिष्ठ कवयित्री
एवं शिक्षिका,नई दिल्ली
9811526274




