लखनऊ

आईएएस अभिषेक को एक लाख लोगों ने सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ: अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अभिषेक सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, बीती बकरीद के मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसके वह जालीदार मुसलमानों वाली टोपी और कुर्ता पहन रखा है। जिसके बाद एक लाख लोगों ने उन्हे अनफॉलो कर दिया। अब सोशल मीडिया पर आईएएस अभिषेक को लोग ट्रोल कर रहे है। लोगों की मानें तो लाल कुर्ता और जालीदार टोपी अनफॉलो की वजह बनी है।

हालांकि अपने इस अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे है। बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के दौरान लखनऊ मंडल के आईएएस और आईपीएस अफसरों की छुट्टी को रद्द कर दी थी उसके बाद भी बिना सूचाना के आईएएस अभिषेक सिंह लापता चल रहे थे। इस योगी सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। गौरतलब है कि आईएएस अभिषेक सिंह गुजरात चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर काफी सुर्खियों आए। चुनाव आयोग ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया था।

आयोग ने गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को कड़े शब्दों में लिखे एक पत्र में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2011 बैच के अधिकारी अभिषेक सिंह ने सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में अपनी नियुक्ति की जानकारी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया और अपने आधिकारिक पद का इस्तेमाल किया। सूत्रों ने पत्र का हवाला देते हुए बताया कि आयोग ने इस मामले को ‘‘बेहद गंभीरता से लिया’’ और उन्हें सामान्य पर्यवेक्षक की भूमिका से तत्काल मुक्त कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button