कला-साहित्य

आग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आग पड़ोसी के घर में

लग गई हो अगर

जल रहा हो आशियाना

जिंदगी और इच्छाएं

लपटों से निकली आवाजें

मांग रही हों अगर सुरक्षा

घर के बंद कपाटों में

छिपे रहोगे तुम कि आग

तुम्हारे घर में नहीं लगी

तो सोचा है क्या होगा

न बचा पायेंगे खुद को

उठती हुई लपटों व धुंए से

तब भी तुम तक आएगा

कोई स्थान नहीं बच पाएगा

अगर उधर नहीं बढ़ते हैं

तुम्हारे कदम हरगिज

कान तो उधर लगा लो

कहती हैं कुछ आवाजें

चल रहा है मेरा आशियाना

लेकिन अपना घर बचा लो

पूनम पाठक बदायूँ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button