आजमगढ़

आजमगढ़ के वेदांश आनंद राय नियुक्त हुए भारत सरकार के अधिवक्ता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़ । ज्ञात हो की श्वेदांश आनंद राय की नियुक्ति भारत सरकार के वकील (गोवर्नमेंट प्लीडर) के रूप में दिनाँक २१ फरवरी २०२२ को मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस ने स्वीकृत किया. वेदांश आनंद सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता है. इनके पिता श्री तेज बहादुर राय भी पेशे से अधिवक्ता है और माता श्रीमती मधुलिका राय गोवर्नमेंट गर्ल्स  इंटर कॉलेज आजमगढ़ में लेक्चरर है और बड़े भाई  शिवम् राय पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है. आनंद ने अपनी  विधि की शिक्षा दिल्ली के इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से किया और एलएलएम क्रिमिनल लॉ में किया.

वेदांश आनंद मूलतः जिला आजमगढ़ के ग्राम चकगोरया के रहने वाले है और पैतृक आवास ग्राम बीकापुर है.  वेदांश आनंद के बाबा स्वर्गीय हनुमान राय एक बहुचर्चित  समाज सेवक और किसान रहे और नाना स्वर्गीय परमानन्द राय एक प्रख्यात अधिवक्ता रहे. वेदांश आनंद की नियुक्ति की खबर सुनते ही पुरे परिवार में ख़ुशी की लहर आ गयी और गांव में हर्षोउल्लास का माहौल है. वेदांश आनंद इससे पहले प्रख्यात अधिवक्ताओ के साथ काम कर चुके है , वर्त्तमान  में हरयाणा सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता (ए.ए.जी) श्री नीरज से जुड़े हुए है और मौजूदा में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है. श्री आनंद पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के थिंक इंडिया दिल्ली चैप्टर के संयोजक रहे और अलग अलग दायित्यो में काम किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button