कला-साहित्य

आज की मीरा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पूरी कोशिश है मेरी
मैं आज की मीरा बनूँ
उनके पास तो गिरधर थे
मेरा तो गोपाल ही नहीं
मेरे तो गिरधर गोपाल
वो गा सकती थी—
मैं बस उन गीतों को सुन
सकती हूँ
उसे तो राणा ने विष पिलाया
मुझे तो रोज विष पीना पडेगा
दर्द की गट्ठरी बांधे बढे जा रही हूँ
कभी तो सांसें थमेगी घूट पिऐ जा रही हूँ—-
उम्मीद की दीया बुझ गयी मेरी
हरेक मंदिर में कृष्ण ढूँढें जा रही हूँ
रंगों से बेरंग हो गई मीरा
सफेद कफन से चेहरा छुपाए जा रही हूँ
तुमको मिले जमाने की खुशियाँ कान्हा
मैं हरेक मंदिर पे राधा सजाएं जा रही हूँ—-

स्वरचित
लता नायर
सरगुजा छ०ग०

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button