कैरियर

आज जारी होगी सीबीएसई 10वीं 12वीं की ऑफलाइन परीक्षा की डेटशीट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

CBSE Board Exam 2021 dates : सीबीएसई आज 10वीं और 12वीं कक्षा की प्राइवेट, कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा। परीक्षार्थी cbse.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम डेट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का शे्डूयल भी जारी होगा। बोर्ड ने मूल्यांकन नीति के आधार पर 30 जुलाई को 12वीं और 3 अगस्त को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा कंपार्टमेंट वाले छात्र, प्राइवेट, पत्राचार वाले छात्र भी 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच परीक्षा दे सकेंगे।

कंपार्टमेंट परीक्षा में 12वीं व 10वीं कक्षा के पास छात्रों को केवल एक विषय में अपना प्रदर्शन सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

बोर्ड ने कहा है कि जिनके अंक का टैबुलेशन पॉलिसी के अनुसार नहीं हुआ वो ऑटोमेटिक परीक्षा दे सकते हैं। विद्यार्थी को वेबसाइट पर नजर रखने के लिए कहा गया है। विद्यार्थी घटाये गये सिलेबस के अनुसार परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारी भी स्टूडेंट्स घटाये गये सिलेबस के अनुसार ही करेंगे। विद्यार्थी 2021 के सैंपल पेपर से आइडिया ले सकते हैं। सैंपल पेपर्स बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद है। परीक्षा का समय सैंपल पेपर में दिये गये समय के अनुसार ही होगा।

सीबीएसई ने कहा है कि प्राइवेट छात्रों के भविष्य और उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला को देखते हुए जल्द परिणाम जारी किया जाएगा।

कौन हैं प्राइवेट छात्र

इस संबंध में सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कुछ दिन पहले परिपत्र जारी कर कहा था कि प्राइवेट (निजी) छात्र वे हैं, जो बीते वर्ष नियमित थे, लेकिन परीक्षा में फेल हो गए और सुधार के लिए परीक्षा दे रहे हैं। वहीं दिल्ली पत्राचार बोर्ड से परीक्षा देने वाले छात्रों की गणना भी प्राइवेट छात्रों के तौर पर होती है। प्राइवेट छात्रों के मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखा गया था। उसके बाद सहमति बनी है कि प्राइवेट छात्रों के परिणाम तैयार करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिस पर सभी याचिकाकर्ताओं ने सहमति जताई है।

16 से आईसीएसई की परीक्षाएं

आईसीएसई ने रजिस्ट्रेशन की तिथि पहले ही जारी कर दिया था। छह अगस्त को इंप्रूवमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि समाप्त हो गयी है। आइसीएसइ कैंडिडेट्स 16 से एग्जाम में शामिल होंगे। 16 अगस्त को सुधार परीक्षा शुरू होगी। सुधार परीक्षाओं का रिजल्ट 20 सितंबर तक जारी कर दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button