फतेहपुर

आदर्श व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर डे पर डॉक्टर को किया सम्मानित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर : डाक्टर्स डे के अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा के नेतृत्व में करूणा जीवन ज्योति के डॉक्टर अमित मिश्रा का माल्यार्पण कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप गर्ग ने कहा कि डॉ अमित मिश्रा तमाम गरीब निर्धन लोगों की भी सेवा निस्वार्थ भावना से करते रहते हैं। इसलिए डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में उनको सम्मानित किया गया। इस दौरान अमित तिवारी एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button