प्रतापगढ़

आदर्श शिक्षक भगवती प्रसाद स्वर्णकार की पावन स्मृति में कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। विकास खण्ड लक्ष्मण पुर के चमरुपुर शुक्लान में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आदर्श शिक्षक भगवती प्रसाद स्वर्णकार की पावन स्मृति में शिक्षक एवं साहित्यकार डा.अरुण कुमार रत्नाकर के संयोजकत्व में आठवाँ  कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।अध्यक्षता कर रहे आकाशवाणी प्रयागराज के निदेशक लोकेश शुक्ल एवं खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर के रामप्रसाद ने माँ वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम को प्रारम्भ किया।श्रेयाँशी सोनी एवं अमृता सोनी ने माँ वीणावादिनी की वन्दना प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता पुरुषोत्तम सोनी ने आये हुए अतिथियों को चन्दन लगाकर, माल्यार्पण करके एवं रामचरितमानस देकर स्वागत किया।स्वागत गीत आचार्य सन्तोष मिश्र ने प्रस्तुत किया।गीत एवं गजलों के बादशाह डा.अशोक अग्रहरि एवं अमेठी से पधारे रामचन्द्र सरस ने अपनी आवाज से उपस्थित समुदाय को अपनी ओर आकर्षित किया।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा.आर.के.वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय भगवती प्रसाद स्वर्णकार एक आदर्श शिक्षक थे।वे इतने समय के पाबंद थे कि लोग उनको देखकर अपनी घड़ी की सुई का मिलान करते थे।लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।उन्होंने अपने द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि विश्वनाथ गंज को आदर्श विधानसभा बनाना मेरी प्राथमिकता है।अति विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मण पुर के रामप्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक डा.अरुण कुमार रत्नाकर के सामाजिक कार्यों पर मुझे गर्व है।लोगों को इनसे प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि मेरा पूर्ण प्रयास रहता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और अनवरत क्षेत्र का विकास होता रहे।विशिष्ट अतिथि जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर मानसिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में रत्नाकर और न्याय के क्षेत्र में अधिवक्ता पुरुषोत्तम सोनी के कार्य सराहनीय हैं।उन्होंने कहा कि गरीबों को कम्बल मुहैया कराना पुण्य का कार्य है।डा.रत्नाकर और पुरुषोत्तम सोनी अनवरत ऐसे ही पुण्य कमाते रहें।ईश्वर से मेरी शुभकामना है।महामंत्री गिरीश मिश्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमतानुसार दान करना चाहिए।ठण्ड में गरीबों को कम्बल देना बहुत ही पुनीत कार्य है।बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सूर्यकांत निराला ने कहा कि सामाजिक कार्य ईश्वर का वरदान है और ये विरले ही होते हैं जो सामाजिक कार्य करते हैं।विशिष्ट अतिथि दैनिक न्यूज स्टैंडर्ड के सम्पादक अखिल नारायण सिंह ने कहा कि निश्चित ही यह गौरवपूर्ण क्षण है कि एक पुत्र अपने पिता को मरणोपरांत भी एक पुनीत कार्यक्रम के रूप में जीवित रखा है।दैनिक लोकमित्र के सम्पादक सन्तोष भगवन ने अपने उद्बोधन में कहा कि डा.अरुण कुमार रत्नाकर क्षेत्र में एक मिशाल बन रहे हैं।हर माँ-बाप की इच्छा होती है कि बेटा उनका नाम रोशन करे और यह कार्य रत्नाकर भलीभाँति कर रहे हैं।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री राजेश मिश्र ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके अच्छे कार्यों से होती है और डा.रत्नाकर इसके प्रमाण हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आकाशवाणी प्रयागराज के निदेशक लोकेश शुक्ल ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक डा.अरुण कुमार रत्नाकर के सामाजिक कार्य निश्चित रूप से सराहनीय है।ऐसे आयोजन से समाज को बल मिलता है और लोग अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।उन्होनें अपनी गजल से कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम को आचार्य काली प्रसाद मिश्र, शिक्षक रणधीर सिंह,रमाशंकर पाण्डेय,पवन शुक्ल, राजेश तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।शिक्षक रमाशंकर पाण्डेय,रणधीर सिंह, भगौती प्रसाद मिश्र,संदीप मिश्र राहुल पत्रकार,ओंकार नाथ विश्वकर्मा, पत्रकार शेष नारायण यादव,रोहित मिश्र, साहित्यकार रामचन्द्र सरस एवं भगत सिंह खण्ड काव्य के रचयिता संतोष संगम,ग्राम प्रधान निर्मला, गुलाब कली,सुनील सरोज,राजा मौर्य, पवन शुक्ल आदि को सम्मानित किया गया।भगवती प्रसाद स्वर्ण कार की पत्नी राजपती देवी ने अपने हाथ से क्षेत्र के मुन्ना धोबी, बृजलाल कोरी,धनपत्ती विश्वकर्मा, जगरानी सरोज,शोभईराम,बबली कश्यप,लालती कोरी सहित दर्जनों गरीब व असहाय लोगों को कम्बल प्रदान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार संतोष संगम ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिठाई लाल कोरी,छेदी सोनी,कविता सोनी,लल्लन सोनी,मुकेश सोनी, अधिवक्ता संजय सिंह,संजय यादव,मोहम्मद कयूम,अशोक शुक्ल  सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।अन्त में कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता पुरुषोत्तम सोनी ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button