आधार पंजीयन में अवैध वसूली की शिकायत जिलाधिकारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर : डिजिटल सेवा वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आधार पंजीयन में अवैध वसूली के संबंध में हुसैनगंज कस्बे में संचालित आधार सेवा केंद्र गरीब जनता की लूट का केंद्र बन गया है। केंद्र संचालक विजय कुमार पुत्र प्रह्लाद निवासी मिर्ज़ापुर भिटारी जिसकी आधार मशीन आई डी 0231/ 71005 जो श्रीटान इंडिया लिमिटेड कंपनी से रजिस्टर्ड है जो की कन्या प्राथमिक विद्यालय छेउका हुसेनगंज फतेहपुर उत्तर प्रदेश में संचालित करने के लिए प्रमाणित है।
लेकिन अवैध रूप से आशीष मौर्य के सेण्टर में मशीन संचालित करते हैं तथा आम जनता से 200- 250 तक मनमानी शुल्क वसूल किया जाता है जबकि नया आधार पूर्णतया निशुल्क है ये कार्य आशीष मौर्य व उनकी पत्नी निवासी सकुन नगर हुसैनगंज द्वारा किया जाता है आशीष मौर्य कुछ दिनों पहले फर्जी टिकट काटने के आरोप में प्रमाणित, साइबर अपराधी है।
आशीष मौर्य अपने आप को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बताकर भय उत्पन्न करता है तथा श्रीटान कम्पनी का डिस्ट्रिक्ट को ओर्डिनेटर बताता है जबकि ये दोनों बातें पूर्णतया असत्य है। अवैध वसूली का विडियो बनाने पर विक्रम कुमार को सोशल मीडिया के द्वारा अभद्र अपमानजनक पोस्ट करके बदनाम करने की कोशिश कर रहा है एवं धमकी देता है। जिले में आधार सेवा चलाने के नाम पर आशीष कुमार अपने साथी अराफात निवासी सादीपुर के साथ मिलकर कथित तौर पर 70 हजार से लेकर 1 लाख 20 हजार तक की अवैध उगाही जन सेवा केंद्र संचालकों से लेते हैं।
ये वसूली श्रीटान कंपनी के नाम पर ली जाती है कि तत्काल आधार सेवा केंद्र की जाँच करते हुवे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार आधार सेवा केंद्र को संचालित कराते हुवे सम्बंधित दोषी व्यक्ति/ कंपनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे आम जनमानस को आधार सेवा कराने में आसानी हो सके। इस अवसर पर ज्ञान मौर्य हिमांशु मोर्य राजेंद्र कुमार विमलेश प्रेमचंद अमर पारुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




