कला-साहित्यविचार

आधी अधूरी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अकेलेपन के पलों में जब आंखें बंद करती हूं

तो तुम मेरी बन्द आंखों में समा जाते हो

पता नही उस पल में कब मैं आधी अधूरी

हो जाती हूँ 

क्योंकि मुझ में कहीं बाकी आधे 

तो तुम हो जाते हो न

उस पल में कभी आंखों में नमी

और कभी अधरों पर मुस्कान लाकर

तुम मुझ आधी अधूरी को पूरा कर जाते हो

मेरी मुस्कान भी तो कुछ आधी अधूरी

सी होती है तब

क्योंकि आधी में तो तुम बसे होते हो न

मेरी नींद भी तब आधी ही होती है

क्योंकि सपनो में तुम  चुपके से आ ही जाते हो

पूरी कब हो पाई तुम बिन मैं

क्योंकि तुम तो कभी मुझे पूरे मिले ही नही

सदा बन्द आंखों में ही तुमको ढूंढती रही

खुली आँखों से तो तुम कभी नज़र आये ही नही

तो फिर कैसे पूरी होती मैं तुम बिन

बस आधी मैं हूँ और मुझ में आधे तो तुम हो न

जब से तुमको चाहा तुमको हर जगह पाया

कभी अपनी चाहत में पाया

कभी बन्द आंखों में,कभी सपनो में

मेरी चाहत की इंतेहा तो देखो

अब तो मेरी कलम ने  भी तुम्हे लिख  डाला

लेकिन पूरे के पूरे तो तुम मुझे

कभी मिले ही नही

बस खुली आँखों से तुम्हे देखने को

तुम्हे पूरा पाने की चाह में

ये बन्द आंखें सदा खुली ही रखे हुए

तुम बिन आधी अधूरी ही  तो जी रही हूं न 

मौलिक रचना

रीटा मक्कड़

लुधियाना

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button