लखनऊ

आनन्द सिंह बने शतरंज के सीनियर नेशनल आर्बिटर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। अनुभवी सीनियर शतरंज खिलाड़ी आनन्द सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ द्वारा सीनियर राष्ट्रीय आर्बिटर (रेफरी) की उपाधी अर्जित की और लखनऊ जनपद तथा उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया, आनन्द सिंह उत्तर प्रदेश के सीनियर शतरंज खिलाड़ी रह चुके है तथा इन्होने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आर्बिटरशिप की है, वर्तमान में शतरंज के प्रचार एवं प्रसार के लिए कार्य कर रहे है तथा देश की सर्वोच्च शतरंज प्रतियोगिता (सीनियर नेशनल चौंपियनशिप 2022) में सहायक आर्बिटर है यह प्रतियोगिता 25 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की जा रही है उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय शतरंज संघ के रिसर्च एंड डेवलेपमेंट कमेटी के चेयरमैन ए के रायजादा, राज्य शतरंज संघ के उपाध्यक्ष दीपक सैगल एवं सहायक मंत्री अजय मिश्रा आदि पदाधिकारियों द्वारा बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button