सहारनपुर

‘आप’ का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

निकाय चुनाव में आप तेजी से उभरेगी: मनीष सिंह

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रोटरी क्लब में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रांत के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने की जिनका वहां पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया सम्मेलन में उनके साथ पश्चिम प्रांत के महासचिव मनीष सिंह मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी सहारनपुर जिला अध्यक्ष विशाल गौतम भी उपस्थित रहे सम्मेलन में सुमेधा गाने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पूरी मेहनत और लगन से आने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारी करें और आम आदमी पार्टी का को सफल बनाएं।

उन्होंने शहीद भगत सिंह की 150 वी जयंती पर मेरठ कमिश्नरी में 26 से 28 सितंबर तक अनशन की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आकर सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार कराएं उन्होंने कहा की सरदार भगत सिंह पूंजीवादी व्यवस्था के घोर विरोधी थे और वर्तमान में बीजेपी सरकार लगातार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है जिसे समाप्त करते ही सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार किया जा सकता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशाल गौतम.गणेश तायल. मेहरबान.डीके शर्मा.डॉ अनूप सिंह.अजीत परोची.मेनपाल सिंह. हरपाल सिंह.डॉक्टर भोपाल सिंह.अमित गौतम.उमर जैदी. डॉक्टर शाहनवाज.मोहम्मद मुर्तजा.मुजफ्फर हुसैन सहित सैकड़ों संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button