आमिर खान ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर दी बड़ी प्रतिक्रिया, कही ये दिल छू लेने वाली बात

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स इन दिनों सफलता के झंडे गाड़ रही है। सेलेब्स हो या फैंस हर कोई फिल्म की तारीफ करता नहीं थक रहा है। यही नहीं बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ये फिल्म कमाई के मामले में भी कुछ पीछे नहीं रही है। आलम यह है कई राज्यों में तो फिल्म को अब टेक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं अब हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, हाल ही में आमिर खान ने दिल्ली में फिल्म आरआरआर के एक इवेंट में शिरकत की। यहां जब फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान अभिनेता ने कहा, कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह वाकई बेहद परेशान कर देने वाली है। एक्टर ने कहा ये फिल्म एक ऐसे टॉपिक पर बनी है, जिसे हर हिंदुस्तानी को देखना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा, हर हिंदुस्तानी को यह याद करना चाहिए कि जब व्यक्ति के साथ गलत होता है तो उसके ऊपर क्या बिताती है।
आगे मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा, मैं यह फिल्म जरूर देखूंगा और मुझे खुशी है कि यह फिल्म इतनी ज्यादा सफल हुई है। मालूम हो श्द कश्मीर फाइल्सश् ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है। पहले ही दिन 3.35 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने 9 दिनों में 141.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विवेक अग्निहोत्री की शानदार सफलता को देखते हुए इसके निर्माताओं ने फिल्म को कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज करने का फैसला लिया है। वहीं इस वीकेंड पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे भी इस फिल्म की सफलता पर कोई असर नहीं डाल पाई है। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, चिन्मय मंडलेकर, पल्लवी जोशी आदि कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है।




