गोंडा

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रखा एकदिवसीय उपवास

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा। आम आदमी पार्टी जनपद गोण्डा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शुक्रवार दिनांक 19 जनवरी 2024 को गांधी पार्क में एकदिवसीय उपवास रखा। आम आदमी पार्टी,गोण्डा के जिला सहप्रभारी वकील अहमद,जिला महासचिव संजय पाठक ने संयुक्त रुप से बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह के ऊपर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित ईडी के द्वारा तथाकथित शराब घोटाले में छापेमारी कराकर जेल में बंद कर दिया गया।
इस तानाशाही के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर विरोध जताया।इस मौके पर जिला सहप्रभारी वकील अहमद,जिला अध्यक्ष उत्तम नागेश,जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा, जिला महासचिव संजय पाठक,जिला कोषाध्यक्ष किशोरचन्द्र भारती, डॉक्टर आर.के.सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शिवम सिंह, धनुषधारी चतुर्वेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button