ग्लैमरस दुनिया

आशिकी 3 में काम करना चाहती हैं जैसमीन कौर

फिमी प्रोडक्शंस के नई म्यूजिक वीडियो में जल्द नज़र आएंगी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

-अनिल बेदाग़-

मुंबई : पंजाबी कुड़ी जैसमीन कौर महेश भट्ट की फ़िल्म आशिकी 3 में काम करना चाहती हैं। मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली जैस्मीन कौर ने कई वेब सीरीज, फिल्मो में काम किया है और अब वो श्रद्धा कपूर वाला रोल करने का ड्रीम देख रही हैं। वो कहती हैं “आशिकी 3 में काम करना मेरा ख्वाब है। आशिकी 2 मैंने बहुत बार दिल से देखी है और मुझे विश्वास है कि श्रद्धा कपूर वाली भूमिका मैं निभा लूँगी।”

गौरतलब है कि जैसमीन कौर ने नागपुर में 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया। यहां उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया। बतौर मॉडल कई शोज़ भी किए। थिअटर भी किया। एमएक्स प्लेयर के लिए उन्होंने पहला प्रोजेक्ट किया। उन्होंने वेब सीरीज दृष्टि भरम में काम किया। एक ऑडीशन के जरिये यह वेब सीरीज उन्हें मिली। यह एक क्राइम थ्रिलर सब्जेक्ट था जिसमे उनका किरदार एक साइक्लोजिस्ट का था। यह काफी चुनौतीपूर्ण और पॉवर फुल कैरेक्टर था।  फिर मिस यूनिवर्स के मुकाबले में भी उन्होंने भाग लिया। जहां वो टॉप 20 तक पहुंची और मिस दिवा में वह फाइनलिस्ट थीं। मिस महाराष्ट्र क्वीन का खिताब भी उन्होंने जीता। उन्हें घर का पूरा सपोर्ट मिला है, यहां तक कि उनके लिए उनकी फैमिली मुम्बई शिफ्ट हो गई है।

एक म्यूज़िक वीडियो तू न सही में भी काम किया है।

2 तेलगु फिल्मो की शूटिंग जैस्मीन ने कम्प्लीट कर ली है जो जल्द रिलिज होंगी। काजल अग्रवाल के साथ भी उन्होंने साउथ की एक मूवी की है। ज़ी5 ओरिजनल के लिए उन्होंने एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज “थ्री हाफ बॉटल्स” में भी काम किया है।

हाल ही में उन्होंने एक फीचर फिल्म “रंगीन” की शूटिंग पूरी की है जिसमे उन्होंने विजय राज के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

जैस्मीन कौर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से बेहद प्रभावित हैं। वो कहती हैं कि प्रियंका चोपड़ा को जो चाहिए था, उसे उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से अचीव किया और इंडिया को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट किया है। वो वाकई हम जैसी लड़कियों के लिए प्रेरणा रही हैं।

जैस्मीन श्रीदेवी जैसे किरदार फिल्मो में करना चाहती हैं। खुद को एक वर्सटाइल ऎक्ट्रेस मानने वाली जैस्मीन कौर हर तरह की भूमिकाएं करने की इच्छुक हैं। वो डी ग्लैम और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड रोल करना चाहती हैं। इसीलिए वो श्रीदेवी को बहुत फॉलो करती हैं।

भविष्य में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का वो सपना देखती हैं क्योंकि किंग खान को वो फॉलो करती हैं, उनके एटीट्यूड और उनके जज़्बे को सलाम करती हैं।

वेब सीरीज को वह एक बेहतर प्लेटफॉर्म मानती हैं। इंटिमेट सीन के मामले में उन्होंने अपने लिए एक सीमा तय कर रखी है। आजकल रिलीज हो रहे स्टोरी बेस्ड म्यूज़िक वीडियो के चलन को भी वो अच्छी पहल मानती हैं। जैसमीन कौर सुमीन भट्ट के साथ एक म्यूज़िक वीडियो फिमी प्रोडक्शन के बैनर तले कर रही हैं और एक अनटाइटल्ड मूवी भी इसी बैनर की कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button