कला-साहित्य

आस्तीन।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आस्तीन में सांप छिपे रहते हैं,
इसे झटकते हुए रहने की,
फितरत जरूरी है।
कौन कहता है कि चन्द खूबसूरत लोगों की,
दोस्तों के बीच कोई सांप नहीं लिपटा हो,
यह एक हकीकत है,
हमें संभलकर रहना होगा,
मुश्किल वक्त में हमें सतर्क रहना होगा,
आज़ हमें अपने पास,
बहुत दोस्त मिलेंगे,
कौन हमदर्द है, कौन नहीं,
बड़ी मुश्किल से समझना होगा,
आज़ बस अपनी दुनिया में लोग विश्वास रखते हैं,
वक्त पड़ने पे नज़र अन्दाज़ करते हैं।
आस्तीन में सांप छिपे हैं,
यह समझना जरूरी है,
इस जहां में आज़ यह जानना जरूरी है
हालात बदलेंगे ये कोई नहीं जानता है,
फ़ुरसत में कोई नहीं पहचानता है,
गीले शिकवे मिटा दिया जाना चाहिए,
दोस्तों से प्यार किया जाना चाहिए,
कौन जानता है कि उनके पास यहीं मुकद्दर रहेगा,
वक्त की नज़र में,
कब क्या बिगार जाएगा,
कोई नहीं जानता है।
हमदर्द है तो दुनिया सुनती है,
दोस्तों की महफ़िल नहीं है तो ज़िन्दगी सुनी -सुनी है।
हमें महफ़िल सजाकर रखना होगा,
दोस्तों को मिलाकर रखना होगा।
बस आस्तीन में सांप छिपे हुए हैं को पहचानने की जरूरत है,
खूबसूरत व बेहतरीन तरीके से,
इसके पहचान करने की,
आज़ बढ गई अहमियत है।

डॉ ०अशोक, पटना,बिहार।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button