सहारनपुर

आस्था स्पेशल ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर रामभक्त दिखे काफी उत्साहित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। अंदौरा से चलकर अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन का आज सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर रामभक्तो के द्वारा प्रभू श्रीराम के जयघोष लगाये गये। आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाने वाले रामभक्त अशोक ठाकुर ने बताया कि अयोध्या मे प्रभू श्रीराम के बने भव्य मंदिर मे श्रीराम जी की पूजा अर्चना करने करने के लिए रामभक्तो मे काफी उत्साहित है। उन्होने बताया कि लगभग 1400 रामभक्तो अयोध्या के लिए जा रहे है। उन्होने अयोध्या के लिए विशेष व्यावस्था करने पर केन्दीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

आस्था स्पेशल ट्रेन का आज सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन के अन्दर बैठे रामभक्तो प्रभू श्रीराम के भजनो पर झूमकर रहे थे व भक्तो के द्वारा प्रभू श्रीराम के खूब जयकारे लगाये जा रहे थे। आस्था स्पेशल ट्रेन के बारे मे बताया गया कि इसमें राम भक्तों को सादा भोजन की व्यवस्था की गई हे। इसके अलावा पानी की बोतलें भी उपलब्ध कराई जाएगी। रामभक्तो के लिए सुरक्षा की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button