खेल

इंग्लैंड के इस शानदार प्रदर्शन के बाद माइकल वॉन ने कहा- एशेज आने दो हम तैयार हैं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट के पहले दिन जबर्दस्त प्रदर्शन किया। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पूरी टीम 78 रनों पर ऑलआउट हो गई, जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 120 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के इस शानदार प्रदर्शन के बाद माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा कि एशेज आने दो, इंग्लैंड इसके लिए तैयार है। एशेज इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटाइन के कड़े नियमों को देखते हुए इंग्लैंड टीम के वहां जाने को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। वॉन के एशेज वाले ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने जवाब दिया, तो दोनों के बीच एक जंग सी छिड़ गई।

वॉन ने लिखा, ‘एशेज आने दो, इंग्लैंड तैयार है।’ इस पर वॉर्न ने लिखा, ‘क्या तुम्हारे खिलाड़ी एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया आएंगे? ऐसी बातें हो रही हैं कि वे नहीं आएंगे?’ इस पर वॉन ने जवाब में लिखा, ‘उनको आने तो, मुझे भरोसा है कि वे आएंगे। अपनी सरकार से कहो की क्वारंटाइम के समय में कुछ बदलाव करें।’ इंग्लैंड को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 151 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और मेजबान टीम 0-1 से पीछे थी, लेकिन हेडिंग्ले टेस्ट में जो रूट एंड कंपनी ने जबर्दस्त वापसी की है। भारत के लिए मैच के पहले दिन कुछ भी अच्छा नहीं रहा। बल्लेबाजी में कोई भी बल्लेबाज 20 तक के स्कोर तक नहीं पहुंच सका, यहां तक कि रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया।

रोहित शर्मा 19 और रहाणे 18 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवर्टन ने तीन-तीन विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक रोरी बर्न्स 52 और हसीब हमीद 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए यहां से मैच में वापसी करना बिल्कुल आसान नहीं होगा। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों को बांधकर रखा और एकदम सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button