गोंडा
इंजन में फंसकर घायल, भर्ती

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उमरी बेगमगंज /गोण्डा।थाना उमरी बेगम गंज क्षेत्र के पकवान गांव निवासी शांति देवी पत्नी राम नन्दे पम्पिंग सेट में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गई।इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि उसके पाटीदार की मृत्यु हो गई थी।उसके दाह संस्कार के बाद उसकी मां गांव की महिलाओं के साथ नहाने गई थी वही उसका कपड़ा पम्पिंग सेट में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।




