सहारनपुर

इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे मनाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया रजिस्टर्ड नीति आयोग गवर्मेंट ऑफ इंडिया द्वारा आज इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे एमजीएम स्कूल जनक नगर में मनाया गया जहां पर स्कूल के बच्चों को भ्रष्टाचार से कैसे लड़ा जाए उसके बारे में सेमिनार करके बताया गया सर्वप्रथम कर्नाटक  के कुन्नर में सेना के हेलिकोपतर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत एवम् उनकी पत्नी सहित हादसे में शहीद हुए 13 जवानो को 2 मिनट का मोंन रख ।

संस्था में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के चेयरमैन गौरव गाबा ने बताया कि भ्रष्टाचार एक ऐसी समस्या है जिससे आज के समय में हर कोई व्यक्ति कहीं ना कहीं ग्रस्त है यह समस्या पूरे विश्व में फैली हुई है इसी समस्या के चलते देश का आर्थिक व सामाजिक विकास नहीं हो पाता है अतः उन्होंने इस समस्या से निजात पाने के लिए हर किसी को प्रयास करना होगा कि ना तो वह खुद भ्रष्टाचार में शामिल हो और ना ही किसी को होने दे ।साथ ही संस्था के सार्थक वालिया व अनमोल मल्होत्रा  ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संयम सेठी, सार्थक वालिया ,प्रिंस बत्रा, पावस अरोड़ा अनमोल मल्होत्रा हरप्रीत चड्ढा ,गुनीत कुकरेजा, रोहित सहगल, गगन गुलाटी आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button