गोंडा

इंडियन बैंक के तत्वावधन में एकदिवसीय वृहद ग्राहक संवर्धन अभियान का आयोजन

928 लोगों को दिया गया 32 करोड़ का ऋण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । सोमवार को गोंडा जनपद के अग्रणी बैंक इंडियन बैंक के तत्वाधन में एकदिवसीय वृहद ग्राहक संवर्धन अभियान का आयोजन गोल्डेन फेरी रिज़ॉर्ट में किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ श्री एस. वी. एस. रंगाराव, मंडलायुक्त देवीपाटन मण्डल,श्री इमरान अमीन सिद्दीकी, कार्यपालक निदेशक इंडियन बैंक, श्री शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी गोंडा, श्री पंकज त्रिपाठी, क्षेत्र महाप्रबंधक इंडियन बैंक, श्री विजेंद्र सिंह मलिक, अंचल प्रबंधक इंडियन बैंक एवं श्री डॉ. ओ॰ एन॰ पाण्डेय  के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री एस. वी. एस. रंगाराव ने कहा कि समस्त लोग जनधन योजना के अंतर्गत बचत खाता अवश्य खोले और वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करें। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं  के संवर्द्धन में उनके स्तर से बैंकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। मंडल के तीन जनपद आकांक्षात्मक जनपद होने के   दृष्टिगत बैंकों से पूरे मंडल के लिए अपेक्षा की कि वे कृषि सहित हर सेक्टर में अपना योगदान देते हुए मंडल के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें तथा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित करने में अपना सहयोग दें।आयुक्त ने इस अवसर पर लगाये गये विभिन्न स्टालों का भी अवलोकन किया, इस कार्यक्रम में लगभग 928 लाभार्थियों को बैंको के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत रु. 32 करोड़ के ऋण का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button