मध्यप्रदेश

इंदौर ने वैक्सीनेशन में तोड़ा रिकॉर्ड, शत-प्रतिशत आबादी को लगी वैक्सीन की पहली डोज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इंदौर: इंदौर ने कोविड टीकाकरण में एक बार फिर से इतिहास बना है. पूरे देश में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले जिलों में इंदौर पहला जिला बन गया है, जहां के शत-प्रतिशत नागरिकों को पहले डोज की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ दिनों पहले जिला प्रशासन से अगस्त के महीने में ही शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने का आग्रह किया था. कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के मुताबिक- 31 अगस्त को यह लक्ष्य हासिल कर लिया गया . कलेक्टर का कहना था कि इंदौर जिले का लक्ष्य 28,07,559 लोगों का टीकाकरण करना था. 31 अगस्त को शाम छह बजे ही इस लक्ष्य को पार करते हुए कुल 28,08,212 व्यक्तियों का टीकाकरण कर लिया गया है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौरवासियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को बहुत धन्यवाद देता हूं कि जिनके सक्रिय सहयोग के कारण इंदौर में 100% वैक्सीन का पहला डोज़ लग चुका है. बता दें कि इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव कई बार भी प्राप्त हो चुका है. इसका श्रेय सबसे अधिक वहां के नागरिकों की भागीदारी को जाता है. यही नहीं कूड़ा-कचरा को लेकर प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंध भी सराहनीय हैं.
बता दें कि सरकारी विमानन कम्पनी एअर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान करीब 17 महीने के लम्बे अंतराल के बाद बुधवार को बहाल होगी. मध्य प्रदेश की इस इकलौती सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन कोविड-19 के प्रकोप के कारण मार्च 2020 में रोक दिया गया था जिसे महामारी की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दोबारा शुरू किया जा रहा है. एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा इंदौर-दुबई उड़ान की बहाली को लेकर यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शिरकत करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button