मध्यप्रदेश

इंदौर से पचमढ़ी जा रहे सैलानियों की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दो की हुई मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इंदौर : इंदौर से हिल स्टेशन पचमढ़ी घूमने जा रहे सैलानियों की एक स्कॉर्पियो शुक्रवार रात को असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्राम झिरिया के पास हुआ। पिपरिया पुलिस थाना के एसआई राहुल डाबर के मुताबिक स्कॉर्पियो नंबर MP09DL7225 देर रात ग्राम झिरिया के पास असंतुलित हो गई। कार में आठ सैलानी थे। इंदौर के पुनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल शुभम सिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बाकी छह लोगों को होशंगाबाद के अस्पताल में रैफर किया गया है। घायलों के नाम बिमल बैरागी, साकेत चौधरी, राकेश पवार, राजेन्द्र सविता, राजेश यादव और अंकित शर्मा बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो तेज गति से जा रही थी। झिरिया के पास मोड़ है, जहां यह हादसा हुआ। निश्चित तौर पर ड्राइवर मोड़ पर गाड़ी को संतुलित नहीं रख पाया। रात में ही ग्रामीणों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। डायल 100 और 108 पर फोन लगाकर सबको पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया था।
स्कॉर्पियो में शराब की बोतल भी बरामद हुई है। यह पता नहीं चल पाया है कि सैलानियों या ड्राइवर ने शराब पी रखी थी या नहीं। पुलिस जांच कर रही है। हादसे के वीडियो में गाड़ी से शराब बोतल गिरी हुई दिखाई दे रही है, जो पूरी तरह खाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button