कला-साहित्य

इक शजर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बेजा कोशिश तुम्हें भुलाने की
पत्थरों पे लिखा मिटाने की।
इश्क़ को देखना हिक़ारत से,
है ये आदत बुरी ज़माने की।
तेरी ख़ामोशी से गिला तो है,
ज़िद भी है अपना ग़म सुनाने की।
सूखे पत्ते सा गिर रहा किर्दार,
कर लो ज़हमत उसे उठाने की।
नफ़्रतों की दरारें चटखी हैं,
अब सियासत उसे भुनाने की।
इक शजर, इक मसीहा अर इक तुम,
कुछ ये चाहत सुकून पाने की।
दो पलों की मियाद थी,’ रचना ‘
आ गयी लो, घड़ी भी जाने की।

रचना सरन ,
न्यू अलीपुर, कोलकाता

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button