इटावा

इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को 2 साल की जेल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इटावा : इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को एमपी/एमएलए कोर्ट ने शनिवार को 2 साल की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है। उन्हें 2011 के टोरेंट ऑफिसर से मारपीट करने के मामले में दोषी करार दिया गया है। 2 साल की सजा होने के बाद उनकी संसद की सदस्यता जा सकती है। कठेरिया केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
टोरेंट पावर के सुरक्षा निरीक्षक समेधी लाल ने बताया कि 16 नवंबर 2011 को साकेत माल में बिजली चोरी संबंधित मामले का मैनेजर भावेश रसिक लाल शाह सुनवाई और निपटारा कर रहे थे। उसी दौरान स्थानीय सांसद राम शंकर कठेरिया अपने 10 से 15 समर्थकों के साथ कार्यालय में घुस गए और भावेश के साथ मारपीट की। इसमें उन्हें काफी चोट आई थीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button