सेहत

इस टाइम पर कभी न खाएं तरबूज, पेट में कर सकता है गड़बड़ी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गर्मियों में तरबूज खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें 95% पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। वहीं, तरबूज का सेवन पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है और पोटेशियम से भरपूर होने के कारण यह वजन घटाने में भी बहुत फायदेमंद है। मगर, क्या आप जानते हैं कि तरबूज खाने का भी एक सही समय होता है। जी हां, गलत समय पर खाया तरबूज सेहत भी बिगाड़ सकता है। चलिए आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि तरबूज किस समय और कैसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

तरबूज का सेवन कैसे करें?

1. गर्मियों में आप तरबूज का फ्रूट सलाद बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा तरबूज के जूस में नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालकर पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।

2. तरबूज के जूस को 3-4 घंटे फ्रीज में रखें और फिर इसमें स्टिक लगाकर नेचुरल चुस्की लें। इससे आप हानिकारक कलर वाली चुस्की खाने से बच जाएंगे।

3. तरबूज के रस में दही, शहद और आईस क्यूब डालकर ब्लैंड करें। गर्मियों में आप इस स्मूदी का मजा भी ले सकते हैं।

तरबूज का सेवन कब नहीं करना चाहिए ?

तरबूज कई पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं लेकिन रात में तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर सोने से ठीक पहले तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक, रात में तरबूज खाना सेहत के लिए सही नहीं है।

रात को तरबूज खाने से होंगे कई नुकसान

. एक्सपर्ट के मुताबिक, रात में तरबूज खाने से आंतों में जलन हो सकती है। वहीं, इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।

. चूंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसका सेवन करने आपको रात में बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है। इससे डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है। इसके कारण पैरों में सूजन, कमजोर, गुर्दे और सोडियम की हानि भी हो सकती है।

. आयुर्वेद के अनुसार रात में तरबूज का सेवन करने से इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button