झारखंड

ईडी समन के खिलाफ सीएम हेमंत की याचिका पर सुनवाई पूरी, सीएम बोले- केंद्र के इशारे पर मुझे परेशान किया जा रहा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

रांची : ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हुई। अब अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी। वहीं, बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट से इस पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने कोर्ट में बताया है कि उन्हें केंद्र के इशारे पर ईडी परेशान कर रही है।
पूर्व में उन्होंने ईडी को जांच में सहयोग किया था और ईडी कार्यालय गए भी थे। सीएम ने कहा कि उन्होंने उस समय ईडी को अपने आय-व्यय का पूरा ब्यौरा भी सौंपा था। सीएम ने कहा, इसके बावजूद भी ईडी उन्हें दूसरे-दूसरे मामलों में समन कर परेशान कर रही है।
बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी सीएम हेमंत सोरेन को पांच बार समन भेज चुकी है, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय पेश नहीं हो रहे हैं। वहीं, ईडी समन के खिलाफ हेमंत सोरेन सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button