विदेश

ईरानी बल के दो अधिकारियों की मौत का इजराइल से जल्द बदला लेंगे: ईरान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

तेहरान : ईरान के विदेश मंत्रालय ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में इजराइल के मिसाइल हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो अधिकारियों के मारे जाने की घटना की निंदा की। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खातिबजादेह को उद्धृत करते हुए कहा गया है कि निश्चित तौर पर सोमवार के हमले का बदला लिया जाएगा। गार्ड ने मंगलवार को देर रात जारी एक बयान में मारे गए दोनों लोगों की पहचान कर्नल एहसन कर्बालाइपुर और मुर्तजा सईदनेजाद के तौर पर की। इसी बयान में कहा गया है कि इजराइल को ‘‘इस अपराध की कीमत चुकानी’’ होगी। सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में सैकड़ों ईरानी सैनिकों की मौत हुई है। ईरान का कहना है कि इन देशों में उसके सैनिक केवल परामर्शदाता के तौर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button