आजमगढ़

उच्चतम शिखर पर है बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी, महंगाई -बलिराम यादव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बूढ़नपुर आजमगढ़। अतरौलिया, स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नाई शर्मा समाज की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता रामनाथ शर्मा वरिष्ठ जिला संरक्षक नाई समाज ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव एवं विशिष्ट अतिथि राजमणि शर्मा ,विधायक डॉक्टर संग्राम यादव एवं नवल किशोर शर्मा रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार को लोगों के सुख-दुख से मतलब नहीं है। किसान आज बहुत ही मायूस  स्थिति में है। यह सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अधिकारी पूरी तरह देश प्रदेश को लूटने में मस्त है। अधिकारी कागजो में ही आंकड़ा पेश कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है ।आज बेरोजगारी भ्रष्टाचार और महंगाई अपने सबसे उच्चतम शिखर पर है लेकिन सरकार जबरदस्ती तानाशाही रूप से कार्य कर रही है ।महिलाएं असुरक्षित है। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि पुलिस निर्दोष लोगों की हत्या कर रही है आम जनता थाने पर जाने से डरती है। किसानों की धान की फसल अतिवृष्टि के चलते चौपट हो गई लेकिन  किसी किसान को मदद के रूप में कुछ नहीं मिला। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कालाबाजारी एवं पूरे प्रदेश में हाहाकार यह सरकार की अक्षमता और लापरवाही दर्शाता है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, सुभाष शर्मा, राम लखन शर्मा, हनुमान शर्मा, संतोष शर्मा ,राजेश शर्मा ,पंकज शर्मा ,लाली देवी सहित बड़ी संख्या में नाई समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button