उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
करनैलगंज/, गोण्डा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की करनैलगंज इकाई का चुनाव प्राथमिक विद्यालय कटरा शहबाजपुर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि शिक्षक संगठन का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। इसे हमें आगे बढ़ाना है। आज की सबसे बड़ी समस्या पुरानी पेंशन है।
जिला अध्यक्ष ने सभी शिक्षकों के अंदर ऊर्जा का संचार किया। जिला मंत्री उमाशंकर सिंह ने दिल्ली में 10 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली हेतु धरने का आह्वान करते हुए कहा कि धरने में भारी संख्या में चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन श्याम नारायण पाण्डेय ने किया। चुनाव अधिकारी राधेलाल, राम गोपाल सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप पाठक ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करायी।
इस दौरान देवेंद्र कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ब्लॉक मंत्री, सुरेश कुमार शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मान सिंह संगठन मंत्री, राकेश कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, यशपाल सिंह संगठन मंत्री, सतीश चौधरी संगठन मंत्री आलोक सिंह, प्रतिभा यादव को महिला उपाध्यक्ष, बुशरा रहमान महिला संगठन मंत्री, ओम नारायण को लेखाकार, धीरेंद्र कुमार को ऑडिटर के रूप में चुने गये। संरक्षक के रुप में मोहम्मद इदरीश और कृष्ण कुमार मौर्य को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक और पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह ने की।




