लखनऊ

उपाध्यक्ष बने एके शर्मा खुश, मिशन 2022 पर उतरेंगे

पत्र लिख अटकलों पर लगाया विराम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बनकर खुश हुए और योगी व स्वतंत्र देव की अगुवाई में मिशन 2022 पर उतरेंगे। उन्होंने खत लिख अटकलों और चर्चा पर विराम लगा दिया। कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा को लेकर तमाम तरह की अटकलें चल रही थीं। सुनी अनसुनी खूब हुई।कभी कहा गया कि यूपी की लीडरशिप में बदलाव हो सकता है तो कभी कहा गया कि संगठन में बदलाव किया जा जाएगा। हर चर्चा में पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा का नाम जरूर आता रहा है। खुद एके शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लिखे एक पत्र में अटकलों को विराम लगा दिया है। भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। पत्र में उनके उत्तर प्रदेश से जुड़ाव और प्रधानमंत्री मोदी के साथ निकट संबंधों का जिक्र है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि 2022 यूपी विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में ही लड़ने जा रही है। उन्होंने लिखा है कि सीएम योगी और स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में भाजपा 2022 के चुनाव में 2017 के मुकाबले और अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अफसर एके शर्मा इसी साल जनवरी में वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी नेतृत्व ने एमएलसी बनाया. इसके बाद उनको योगी कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। नेतृत्व ने उन्हें यूपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही एके शर्मा पूर्वांचल के दर्जनभर जिलों में कोविड-19 प्रबंधन भी देख रहे हैं। पीएम मोदी वाराणसी मॉडल की तारीफ कर चुके हैं। लिखा है कि 2022 का चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम काफी है। पीएम मोदी को जननायक बताते लिखा है कि चुनाव जीतने के उनका नाम और संरक्षण ही काफी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button